फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नईमंडी के भोपा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भतीजी के जन्मदिन के लिए केक लेकर बाइक से अपने गांव टंढेडा जा रहा था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी गौरव गुप्ता पुत्र आदेश वर्तमान में नईमंडी के गांधी नगर में रह रहा है। शुक्रवार को गांव में उसकी भतीजी का जन्मदिन था, जिसके लिए वह केक लेकर बाइक से गांधी नगर से गांव जा रहा था, जब वह भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने पहुंचा तो तभी तेज गति से आते ट्रक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें