फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी नदी पर जल्द बनेगा बांध: कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलानी नदी पर जल्द बनेगा बांध: कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत देने के लिए सोलानी नदी पर बांध बनाया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने पहल शुरू कर दी है। बांध बनने से खादर क्षेत्र में बाढ़ के संकट को टाला जा सकेगा। हरवर्ष ग्रामीणों को परेशानियों के साथ नुकसान सहना पड़ता है। बांध बनने के बाद इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन

गांव सिसौना में अपनी छोटी बहन सरोज सिंह और भांजे रोहाना के गन्ना विकास परिषद चेयरमैन चेतन तंवर सिंह उर्फ रिंकू के यहां केंद्रीय राज्यमंत्री परिवारिक समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। देश की कूटनीति के कारण चीनी सेना को पीछे हटना पड़ा है, साथ ही मोदी सरकार का ब्रिक्स में भी डंका बजा है। इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि खादर के पुरकाजी, मोरना आदि क्षेत्रों में सोलानी नदी हरवर्ष बाढ़ का कहर ढहाती है। इसको लेकर नदी पर बांध बनाया जाएगा, ताकि खादर के गांवों को बाढ़ जैसे प्रकोप से बचाया जा सके। राज्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में मोदी सरकार में अनेक कार्य किए गए हैं। दिव्यांगों को नौकरियों के साथ पैरा ओलंपिक में चार पदक जीतने वाले खिलाड़िय़ों का आरक्षण चार प्रतिशत किया गया। पिछड़ों, दलितों के लिए छात्रावास निर्माण और छात्रवृत्ति में वृद्धि की गई। इसके अलावा भी अनेक योजनाएं संचालित कर लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान श्रीकांत शर्मा, हरविंद्र सिंह, मिंटू सिंह, दौलत, राजबीर सिंह, सुधीर कसाना, कुशनेंद्र तोमर, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें