फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदुल अजहा को लेकर तैयारियों में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल अजहा को लेकर तैयारियों में जुटे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद उल अजहा को लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में जुटा है। ईदगाह में साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही लोगों ने कुर्बानी के लिए पशुओं की खरीदारी तेज कर दी है। पशु कटान बंद होने के कारण पशुओं के दाम में इसका असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ईद-उल अजहा शनिवार को मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पशु पैठ में पशुओं की खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज की भीड़ जुट रही है। पशुओं के दाम सातवें आसमान पर है। वहीं, उलेमा ने कुर्बानी करने के तरीके बताए हैं। साथ ही खुले में कुर्बानी न करने की हिदायत भी दी है। मंगलवार देर शाम को औकात कमेटी ने ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर किया है। शहर काजी मोहम्मद जहीर आलम ने बताया कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी को लेकर मुस्लिम समाज सावधानी बरते। पशुओं की खुले में कुर्बानी न की जाए, साथ ही उसके अवशेषों को दफन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें