फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल निगम टीम का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल निगम टीम का विरोध किया
विज्ञापन

खतौली/मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव मुबारिकपुर निवासी शर्मादत्त पुत्र मित्रसेन, सुरेश चंद पुत्र सुखबीर सिंह ने डीएम, एसएसपी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ ग्रामीणों ने सरकारी नल पर कब्जा कर नल के अंदर सबमर्सिबल डाल रखा है। उनका यह भी आरोप लगाया कि ये लोग किसी को भी पानी नहीं भरने देते हैं। अधिकारियों के आदेश पर जांच पड़ताल करने के लिए जल निगम की टीम बुधवार को गांव में पहुंची। टीम में शामिल जेई ओमप्रकाश व सुपरवाइजर सहेंसर पाल ने ग्रामीणों से सरकारी नल से सबमर्सिबल निकालने के लिए कहा। जिसको लेकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों नेे विरोध करते हुए कहा कि गांव में किसी भी व्यक्ति ने सबमर्सिबल नल में डाल रखे, उनके भी निकलवाया जाए। अन्यथा वे नहीं निकालने देंगे। विरोध होने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें