तुलसी महारानी की भव्य शोभायात्रा निकाली
खतौली(मुजफ्फरनगर)। विश्व हिंदू परिषद का 54 वां स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तुलसी महारानी की भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें 501 तुलसी गमले सिर पर रखकर महिलाओं ने मुख्यमार्गों से परिक्रमा की। यात्रा में कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूमकर नाचे। तुलसी यात्रा का शुभारंभ भवानी मंदिर पैठ रोड से हुआ। यात्रा ढाकन चौक, बड़ा बाजार, इंद्रामूर्ति, घंटाघर, जानसठ तिराहा, जीटी रोड होते हुए भवानी मंदिर में वापस पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वर प्रसाद ने भगवान कृष्ण व तुलसी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म में छुआछूत ऊंच नीच का कोई स्थान नहीं है। विहिप के प्रांत सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने विहिप की स्थापना का उद्देश्य व अखंड भारत संकल्प दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध तक भारत अखंड था। इसकी लंबाई व चौड़ाई 6-6 हजार वर्ग किमी थी, जो आज आधी रह गई। विश्वभर में कहीं भी खुदाई होती है भगवान शिव, विष्णु आदि की मूर्तियां प्राप्त होती है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी लोकेशा भारती, साध्वी ललिता, स्वामी रुद्रदेव ने भी अपने आशीर्वचन कहे। अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता और संचालन जयवंश व प्रदीप सिंह ने किया। प्रदीप गुप्ता, आतिश, जयपाल सिंह, दिनेश वाल्मीकि, ठाकुर प्रसाद, मीनाक्षी, विमल, माधव, मनन, यश, सहेंद्रपाल, पूनम तायल, अंकुर तायल, विजय शंकर, संजय चार्य, विनीत ठाकुर, सुरेश सैनी, डीडी आर्य, सुरेश आर्य, मदन छाबड़ा, मनोज, हरीश, सुदेशलता, कैलाश, नितिन, सुशीला उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।