संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से हैंडबॉल का ट्रायल कराया गया। इसमें राज्य स्तरीय जूनियर बालिका टीम का चयन हुआ। इसमें 16 खिलाड़ी चयनित किए गए।
जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई तक राज्य स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसे लेकर शनिवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ओलम्पिक संघ ने हैंडबॉल का चयन/ट्रायल कराया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल में सहारनपुर मंडल की कुल 16 खिलाड़ी चयनित की गई। इसमें 12 खिलाड़ी शिवानी कश्यप, रितु, ज्योति, राधिका, शालू, सोनी, मोनी, दीपा, काजल, तंशु, आशी और अनिता शामिल है। इसके अलावा चार खिलाड़ी प्रियांशी, शिवानी, सपना और निरंजन को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। इस मौके पर हैंडबॉल कोच रामकुमार, हॉकी कोच उपेंद्र चौहान, रेनू, किरन, अंकुर और पवन कुमार मौजूद रहें। संवाद