फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सचिव को खरी खोटी सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने सचिव को खरी खोटी सुनाई
विज्ञापन

खतौली। भाकियू ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। गन्ना समिति सचिव को गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की खरी खोटी सुननी पड़ी। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि 15 दिन के भीतर किसानों का गन्ना भुगतान नहीं होने पर गन्ना समिति कार्यालय पर ताला डालने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान तहसील में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने ट्रैक्टर तहसील में एसडीएम कोर्ट के सामने ऊपर चढ़ाकर खड़े कर दिए। भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ता धरने पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। कार्यकर्ताओं की जिद पर एसडीएम धरनास्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम, सीओ आशीष प्रताप सिंह, एक्सईएन सेवाराम, गन्ना समिति के सचिव सुभाष यादव को अपने बीच धरने पर बंधक बनाकर बैठा लिया। गन्ना भुगतान को लेकर आक्रोशित किसानों ने गन्ना समिति सचिव को खरी खोटी सुना दी। अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने 19 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, तहसील अध्यक्ष भरतवीर आर्य, नगराध्यक्ष मनोज सहरावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें