सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
बुढ़ाना। शामली निवासी संजय व उसका चचेरा भाई संजीव मंगलवार को बाइक द्वारा बुढ़ाना में शादी के काड़ॱर बांटने आए थे। शादी के कार्ड बांटने के बाद वे दोनों बाइक द्वारा वापस शामली जा रहे थे। तहसील के सामने मुख्य सड़क पर अचानक गलत दिशा से आई ई-रिक्शा में बाइक टकराने से वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल संजय व उसके चचेरे भाई संजीव को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।