फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बच्चों से आठ बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में रोडवेज-ट्रक के बीच फंसी कार
विज्ञापन

मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर थाने के चौराहे के निकट बरातियों को ले जा रही एक कार, रोडवेज बस तथा ट्रक के बीच में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन पुरुष, दो महिलाएं व चार बच्चे घायल हो गए। सभी आठ घायलों को आसपास के लोगों ने स्थानीय डाक्टर से उपचार दिलाया।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव सिकंदरपुर से एक बरात कंकरखेड़ा मेरठ जा रही थी। बरातियों को ले जा रही एक कार करीब मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे थाने के चौराहे के निकट पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस तथा एक ट्रक के बीच में जायलो कार फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार सुरेंद्र (50), मुकेश कुमार (40 वर्ष), चालक अजमल (30), मीना व हिमानी व तीन बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही हाहाकार मच गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला वहीं रोडवेज बस के चालक परिचालक दुर्घटना के तुरंत बाद बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बस में करीब 35 सवारी बाल बाल बचे। दुर्घटनास्थल हाईवे के मध्य होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात सुचारु कराया तथा बस को कब्जे में लिया। घायलों को स्थानीय डाक्टर से उपचार दिलाया गया। गंभीर सुरेंद्र व एक बच्चे को जानसठ उपचार के लिये भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें