फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर जिले के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने कहा कि 25 जून 1975 को इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई। भाजपा ने ऐसे लोगों का सम्मान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक पर की यातनाएं सही है। इनके परिवार के लोगों का भी उत्पीड़ऩ किया गया। जनता ने आपातकाल का ऐसा विरोध किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सत्ता को उखाड़ फेंका। मीसा में जेल में बंद रहे पूर्व विधायक सुरेश संगल, रमेश साई, रघुवर दयाल, श्याम सुंदर तायल, बदलू खुजेड़ा, सुरेश साई के अलावा महेंद्र आचार्य का भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। संयोजक प्रवीण शर्मा, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, राजीव गर्ग, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने विचार रखे। शरद शर्मा, रोहिल वाल्मीकि, पंकज त्यागी, संजय गर्ग, देशबंधु तोमर, दीपा कौशिक, साधना सिंघल, अशोक बाटला, तेजपाल सैनी, रोहताश पाल, सुशील शर्मा, सुनील दर्शन, कुशवेंद्र तोमर, हरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें