शाहनवाज हत्याकांड: आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 25 तक टली
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को शाहनवाज हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 25 जून नियत की है। शाहनवाज हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर जिला जज के अवकाश पर होने के कारण अपर जिला एवं जिला सत्र न्यायाधीश वीर नायक सिंह की अदालत में मंगलवार को सुनवाई होनी थी। वादी पक्ष के वकील द्वारा स्थगन पत्र दाखिल करने पर अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया और सुनवाई के लिए 25 जून नियत की है।