फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल स्वच्छता के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल स्वच्छता के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल स्वच्छता तथा संचारी रोग नियंत्रण के लिए नगर में जागरूकता अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान में खाद्य सामग्री एवं जूस आदि विक्रेताओं से अपील की गई। पानी को शुद्ध करने के लिए क्लोरीन की गोलियों का इस्तेमाल करें। बताया कि 20 लीटर पानी में क्लोरीन की एक गोली मिलाएं। इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी भी पीने और भोजन के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के पास क्लोरीन की गोलियां उपलब्ध हैं, मलेरिया विभाग से कोई भी व्यक्ति इन गोलियों को निशुल्क प्राप्त कर सकता है। अभियान में एसीएमओ डॉ. वीके सिंह, डीएमओ अलका सिंह, फूड इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने पंडित जी भोजनालय, संगम चाट भंडार, गोपी जी शिकंजी, बख्शी जूस कॉर्नर तथा स्टेशन पर शहीद भगत सिंह एकता मंच की ओर से आयोजित पेयजल शिविर में क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें