अधिकारियों और कर्मचारियों को योग सिखाया
खतौली। योग पखवाड़े के तहत ब्लाक कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को योग क्रियाएं सिखाई गई। रविवार को सुबह ब्लाक कार्यालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु अंकित गौतम तथा योग सहायिका पुष्पा चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया। उन्हें विभिन्न योग क्रियाएं सिखाई गई। योग गुरु ने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को योग करना चाहिए, जिससे वह बीमारियों से बचा रहेगा तथा शरीर ऊर्जावान रहेगा। योग करने से अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना कार्य करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत रमेशचंद, योगेंद्र, विजय शेखर, एडीओ सतीश कुमार समेत कार्यालय के समस्त कर्मचारियों और कर्मियों ने योग का प्रशिक्षण लिया।