फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के सामने बिजली की समस्याओं का लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के सामने बिजली की समस्याओं का लगा अंबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने पार्टी कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनीं। बिजली की अधिक समस्याएं आने पर मंत्री ने विद्युत निगम के अफसरों को मौके पर ही बुलाया और इतनी समस्याओं का कारण पूछा। उन्होंने समस्याओं के तत्काल निराकरण के आदेश दिए। मंत्री के दरबार में अपनी समस्या लेकर मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान पार्टी कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनते हैं। सुबह दस बजे वह पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोग उनके सामने फरियाद लेकर पहुंचे। सबसे अधिक समस्याएं विद्युत निगम की आई। ट्रांसफार्मर फुकने से लेकर कनेक्शन नहीं देने तक की समस्या को मंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर ही बुला लिया। जिन लोगों की बिजली की शिकायतें थी उनका तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। बढ़ती चोरी की घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई को भी भी पीड़ितों ने मंत्री के सामने रखा। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कहा। उनके पास अपनी समस्याएं लेकर मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। मंत्री ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण भी कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें