फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान का व्यापारियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका की ओर से नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। ईओ ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जानसठ तिराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने टीम का विरोध किया। जिस पर व्यापारियों की पालिका अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। व्यापारियों ने टीम से एक दिन का समय मांगा है। व्यापारियों का कहना था कि वे रविवार को व्यापारियों की बैठक करेंगे। इसके बाद पालिका अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकानदारों से समन शुल्क वसूल कर चेतावनी दी कि पॉलिथीन मिलने पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। टीम में अवर अभियंता अशोक कुमार, सुरेंद्र पाल, सेनेट्री इंस्पेक्टर शैशिल मलिक, आरआई मनोज कुमार, चंकी भारद्वाज, संदीप, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें