उपचार के दौरान बाग ठेकेदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। आम के पेड़ से गिरकर घायल हुए बाग ठेकेदार की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। ठेकेदार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
रतनपुरी के गांव फुलत निवासी 55 वर्षीय अशरफ पुत्र अजीज ने बुआड़ा रोड के पास आम का बाग ठेेके पर ले रखा है। तीन दिन पूर्व अशरफ बाग में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। पैर फिसलने से अशरफ नीचे गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजनों ने अशरफ को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शनिवार को उपचार के दौरान मेरठ हॉस्पिटल में अशरफ की मौत हो गई। अशरफ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को ही परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।