फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्घ आहार लें, गुटखा-पान से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर में बताया आहार का महत्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में किशोर, बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण योग शिविर में आहार, निद्रा, ब्रह्मचर्य और व्यायाम के विषय में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान भोजन विषय पर बोलते हुए केंद्र प्रमुख राजसिंह पुंडीर ने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से बचना चाहिए और घर का बना शुद्ध शाकाहारी भोजन ही लेना चाहिए। मौसम के फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें तथा गुटखा, पान, तंबाकू आदि से बचें। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया कहावत निश्चित रूप से ठीक है। भोजन शुद्ध होने से मन शुद्ध होगा और मन शुद्ध होने से बुद्धि पवित्र और स्थिर होगी। नीशू अंकुर मान, राजीव रघुवंशी ने बालक-बालिकाओं और किशोरों को विभिन्न आसन कराए। प्राणायाम व ध्यान जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा ने कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें