फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी पकड़वाओं, दस हजार का इनाम पाओं- पुलिस क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदारों को मीटिंग में शपथ दिलवाई
विज्ञापन

बुढ़ाना। क्षेत्र के सभी गांवों के चौकीदारों की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अपराधी पकड़वाओ और दस हजार का इनाम पाओ। तहसीलदार ने कहा कि सरकार ने उनका वेतन बढ़ाकर जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है। तहसीलदार मनोज कुमार और सीओ विजय प्रकाश सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के सभी गांवों के चौकीदारों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि अपराधी को पकड़वाने पर उस गांव के चौकीदार को दस हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में गोकशी, अवैध शराब की ब्रिकी, नकली शराब बनाने आदि की सूचना उस गांव का चौकीदार मुझे अथवा अपने थाने में देगा। तहसीलदार मनोज कुमार ने कहा कि गांव के जमीन संबंधी विवाद, लड़ाई झगड़े आदि की सूचना उन्हें दी जाएगी। इस संबंध में चौकीदार उनके पास आकर कभी भी मुलाकात कर सकता है। चौकीदार की सूचना को गोपनीय रखा जाएगा। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें