दुनिया की बुराईयों से बचे
तितावी। दरगाह-ए-आलिया बाबुल हवाईज पर बघरा में दूसरे दिन भी मजलिस का सिलसिला जारी रहा। हर साल की तरह इस साल भी देश में अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया गया। दरगाह आलिया बाबुल में मजलिस को खिताब करते हुए फसीह हैदर ने मुसलमानों से अल्लाह और नबी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिंदगी कुरान के बताए हुए रास्ते के मुताबिक गुजारनी चाहिए। हर मुसलमान पर नमाज वाजिब है। नमाज बुराइयों से बचाती है। नौजवान इल्म हासिल करे और दुनिया की बुराईयों से बचें। पूर्व दरगाह के मीडिया प्रभारी जीशान अली ने बताया की कुछ लोग दूर दराज से अपने घरों से काफिला बनाकर पैदल चल कर दरगाह आए। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली ,मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश और विदेश से दरगाह पर आए।