फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार शाम के समय रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक अचानक पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी थानाप्रभारी एमआर कर्दम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। एसओ जीआरपी के अनुसार, शव के पास से उसका आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिसके आधार पर शव की शिनाख्त कमलनगर कूकड़ा निवासी राकेश पाल (45) पुत्र ज्योति पाल के रूप में हुई। शनाख्त के बाद घटना की सूचना उसके परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। उधर, तीन दिन पहले इसी स्थान पर एक व्यक्ति की भी ट्रेन से उतरते हुए मौत हो गई थी, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें