मीरापुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि अल्पसंख्यक निडर होकर भाजपा में शामिल हों और देशहित में काम करें।
कस्बे के जानसठ मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। प्रद्युम्न शर्मा, जवाहरलाल, नगर अध्यक्ष शाहिद, सभासद सचिन ठाकुर, आरके पाराशर, मोहन सैनी, संजीव वर्मा, रोबिन गुर्जर, ब्रिजेश सैनी व पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और संचालन शादाब त्यागी ने किया।