फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ कार्य करने वाले दिव्यांग होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार दिव्यांगों को राज्य स्तर पर सम्मानित करेगी। पुरस्कार की राशि पांच से 25 हजार के बीच होगी।
विज्ञापन

सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर 2019 को विश्व दिव्यांग दिवस पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले दिव्यांगों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग दिवस पर किसी भी कार्य में दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणाश्रोत, सृजनशील दिव्यंाग बालक और बालिका, दिव्यांग खिलाड़ियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले को भी सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गई है। पुरस्कार की धनराशि पांच हजार से 25 हजार के बीच होगी। राज्य स्तरीय पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट से भी ली जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति राज्य पुरस्कार के लिए 15 जुलाई 2019 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन के कार्यालय में जमा करा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दुकान चलाने के लिए दिव्यांगों की आर्थिक मदद कर रहा है। इसमें वित्तीय सहायता के रूप में 20 हजार की राशि स्वीकृत की जा रही है। इसमें 15 हजार की धनराशि चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ऋण के रूप में तथा पांच हजार की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है। खोखा, ठेला आदि के लिए दस हजार की मदद की जाती है, जिसमें 7500 की धनराशि चार प्रतिशत के ब्याज पर और 2500 रुपये अनुदान के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें