फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए मिलेंगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में उद्योग लगाने के लिए 25 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत ऐसे सभी व्यक्ति पात्र होंगे, जो जनपद के स्थायी निवासी हैं और आयु 18 से ऊपर है। शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। आवेदकों को परियोजना लागत का सामान्य वर्ग के लिए दस प्रतिशत तथा अन्य वर्गों के लिए पांच प्रतिशत स्वयं लगाना होगा। अनुदान की राशि सामान्य वर्ग को शहर में 15 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत मिलेगी। आरक्षित वर्ग के लिए शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत रखी गई है। यदि आवेदक द्वारा किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत पूर्व में अनुदान प्राप्त किया जा चुका है तो वह इस योजना के अंतर्गत पात्रता की श्रेणी में नही आता। योजना के लिए 25 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें