पालिका लिपिकों के कार्य में फेरबदल
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका लिपिकों के कार्य क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। कई लिपिकों को इधर से उधर करने के साथ ही कुछ को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।
वाद लिपिक ओमवीर सिंह को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज भेजा गया है। यहां तैनात रहे फिरोज खान को पथ प्रकाश का जिम्मा सौंपा हैै। स्वास्थ्य लिपिक मोतीराम को भी नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में स्थानांतरित किया है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात तनवीर आलम को रिकार्ड रूम में तथा रिकार्ड रूम में तैनात अशोक पाल को स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया है। रिकार्ड रूम से ही संदीप कुमार को अब कर विभाग में किराया लिपिक की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण लिपिक मनोज बालियान को अवैध कनेक्शनों की भी जांच का जिम्मा दिया है। स्वास्थ्य विभाग से रणवीर सिंह को वाद लिपिक का दायित्व सौंपा। निपुण कन्नौजिया को जलकल में पानी कनेक्शन की फाइलों का साफ्टवेयर तैयार कराकर डाटा फीड कराने पर लगाया गया है। जन सूचना अधिकार का कार्य देख रहे नीरज सिंघल को साथ में रिकार्ड की भी जिम्मेदारी दी गई है। इतने बड़े स्तर पर किए गए लिपिकों के तबादलों से नगर पालिका में खलबली मची है। अभी और कुछ भी कुछ लिपिकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।