फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

खतौली। जीटी रोड पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी मशाहिद खान (38) पुत्र अब्दुल वहीद खान मकानों में पीओपी करने की ठेकेदारी करने का काम करता था। मंगलवार को मशाहिद खान गांव तिगाई की ओर से बाइक पर आ रहा था। सामने से जाती कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मशाहिद खान गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल से घायल को रेफर कर दिया गया। घायल को हाईवे पर स्थित सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मशाहिद की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें