फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता जयंत चौधरी सांत्वना देने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेता जयंत चौधरी ने दी सांत्वना
विज्ञापन

जानसठ। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के बड़े भाई के निधन पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के बड़े भाई 61 वर्षीय मदनपाल राठी का अचानक हृदय गति रुकने से रविवार की सुबह निधन हो गया था। रविवार की शाम ही उनका गांव बहादरपुर मनफोड़ा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जिलाध्यक्ष के गांव बहादरपुर मनफोड़ा पहुंचे और उनके बड़े भाई मदनपाल राठी की आकस्मिक मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए सांत्वना दी। इस दौरान पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, बसपा जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, रालोद के मेरठ जिलाध्यक्ष राहुल देव, डॉ. राजकुमार, संजय राठी, अभिषेक चौधरी, मौलाना जमील अहमद, उधम सिंह, जयप्रकाश शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें