टप्पल की बिटिया के लिए निकाला कैंडल मार्च
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा युवा शक्ति दल के तत्वावधान में सर्वसमाज के लोगों ने अलीगढ़ के टप्पल में मारी गई मासूम बच्ची के लिए नगर में कैंडल मार्च निकाला। उसके हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। आनंदपुर पेट्रोल पर एकत्र हुए नागरिकों ने मुख्य चौक तुलसी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। वहां कैंडल रखकर बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान अनुज विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, गौरव धीमान, प्रदीप, राहुल धीमान, मुकेश सीधवान, अंकुश धीमान, राहुल सिमरती, संजय धीमान, बिजेंद्र धीमान, प्रदीप मास्टर, अक्षय धीमान, नीतू धीमान, अंशुल कुमार पाल, सतीशचंद्र शास्त्री ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की।