फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती दोपहर में घर से निकलना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी का सितम लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पहरा लगा रहा है। तपती दोपहर में खुले में लोगों की आने की हिम्मत नहीं होती। दोपहर में जब गर्मी चरम पर होती है तो लू के कारण शरीर झुलसने की हालत में पहुंच जाता है। रविवार को जिले का तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। दिन निकलते ही तेज धूप के साथ गर्म हवा चलनी शुरू हो जाती है। दोपहर में तो घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को तो दोपहर में बाजार पूरी तरह सुनसान नजर आया। जिले का अधिकतम तापमान 40.5 तथा न्यूनतम 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि आर्द्रता 59 प्रतिशत रही। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे गर्मी में इजाफा होगा।

गर्मी में स्वास्थ्य का रखें ख्याल
गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बेहद आवश्यकता है। बिना सावधानी बरते यदि धूप और लू में घर से बाहर निकले तो हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. लोकेशचंद गुप्ता बताते हैं कि जब भी घर से बाहर निकलें, पानी पीकर निकलें। जूस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। बाहर से आकर एकदम ठंडा पानी न पिएं। इससे बीमार हो सकते हैं। बच्चों को धूप में निकलने से रोके और उन्हें जूस, तरल पदार्थ एवं मौसमी फलों का सेवन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें