फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बच्ची की हत्या से पनपा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में बच्ची की हत्या से पनपा आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ के टप्पल में बालिका की हत्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने शिव चौक पर धरना देकर भूख हड़ताल की तो युवाओं ने जीआईसी मैदान से शिव चौक तक प्रदर्शन किया। आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार की सुबह टप्पल की घटना के विरोध में शिव चौक पर धरना दिया और भूख हड़ताल की। जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, शमशाद अहमद, रोशन सिद्दीकी, सचिन, गौरव, मनोज वर्मा, सुशील, गौरव मुंडे, राजू, जीशान सिद्दीकी आदि ने इस हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उधर, युवा जीआईसी मैदान में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए शिव चौक तक पहुंचे। उन्होंने टप्पल की मासूम को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस घटना के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। शिव चौक पर पहुंचकर उन्होंने इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को कड़े कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अक्षय बालियान, अजीत भाटिया, राजीव त्यागी, दीपक कुमार, सुमित, मोहित पाल, आर्यन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें