फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाला, हत्यारोपियों का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाला, हत्यारोपियों का पुतला फूंका
विज्ञापन

जानसठ। अलीगढ़ में मासूम बच्ची के हत्या के खिलाफ कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। नागरिकों ने जुलूस निकाल कर हत्यारोपियों का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस दौरान ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने अलीगढ़ में हुए मासूम बच्ची की हत्या को लेकर नगर में कैंडल मार्च व जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार की देर रात सामाजिक विकास सेवा संस्थान ने ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से कैंडल मार्च शुरू किया। कस्बे के मुख्यमार्गों से होता हुआ ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर जुलूस संपन्न हुआ। लोगों ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती लगाकर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी। वहीं, रविवार को उन्नत सोशल सोसायटी द्वारा कस्बे में जुलूस निकाल कर मासूम बच्ची के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। युवाओं व बच्चों ने मासूम बच्ची के हत्यारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हत्यारों का पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम विजय कुमार को मुख्यमंत्री के नाम देते हुए हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान प्रदीप राणा, गौरव पंडित, योगी रोहित खत्री, कमल सिंह पंवार, आकाश, प्रियांशु सैनी, कपिल, अनु सैनी, अरविंद पाराशर, रितिम चौहान, विकास मावी, मोहित, विनय अकेला आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें