फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल जैसी घटना बेहद शर्मनाक, दरिंदों को मिले सख्त सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल जैसी घटना बेहद शर्मनाक, दरिंदों को मिले सख्त सजा
विज्ञापन

देवबंद। अलीगढ़ के टप्पल में मासूम के साथ हुई हृदय विदारक घटना पर उलमा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है ऐसी घटना के लिए सरकार को कड़े क़ानूनजैसे शरिया क़ानून बनाने की जरूरत है। यह घटना पूरे देश वासियों के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि अलीगढ़ में तीन साल की मासूम के साथ जो बरबरियत हुई है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह कोई छोटी घटना नहीं बहुत बड़ी और पूरे देश के लिए शर्मिंदगी की बात है। जब तक गुनहगारों को सजा न मिल जाए हम और पूरा देश स्वयं को माफ़ नहीं कर सकेगा। इस्हाक गोरा ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान उस मासूम के परिवार के साथ खड़ा है। हम माँग करते हैं दोषी कोई भी हो उसकों कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, बल्कि हम यह माँग करते हैं इस घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को शरीयत के क़ानून के हिसाब से सजा मिले। इससे अन्य लोगों को भी सबक़ हासिल हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसी दरिंदगी करने वाले व्यक्तियों के लिए कड़े क़ानून बनाने की जरूरत है। हम समझते हैं इस मामले पर शरीयत वाले क़ानून को ही लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें