फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उमस से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। तापमान में हो रही बढ़ोतरी जनजीवन को प्रभावित कर रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बृहस्पतिवार को जनपद में बूंदाबांदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई थी। तेज हवा के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया था, लेकिन अगले दिन से ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी थी। शनिवार को गर्मी चरम पर रही। दिन निकलते ही तेज धूप के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री रहा, जबकि आर्द्रता 61 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दिन भर गर्म हवा के चलते लोग बेहाल रहे। मौसम के मिजाज को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़
गर्मी के प्रकोप के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। शनिवार को सप्ताह का आखिरी दिन होने के कारण मरीजों की जबर्दस्त भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ तथा फिजिशियन के पास थी। इन दिनों उल्टी-दस्त के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। जिला अस्पताल का सामान्य वार्ड मरीजों से फुल है। बच्चा वार्ड भी डायरिया के मरीजों से भरा हुआ है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. एके अग्रवाल का कहना है कि जरा सी लापरवाही के चलते बच्चे डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। गर्मी के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्हें धूप में न निकलने दें तथा तरल पदार्थ देते रहें। नमक-चीनी का घोल फायदेमंद होता है। गंदगी में रखे या खुले में रखे खाद्य पदार्थ न खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें