फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में देवकीनंदन ठाकुर की कथा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ में भागवत कथा के लिए सजा पंडाल
विज्ञापन

मोरना। भागवत जन्मभूमि शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ में प्रसिद्ध कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर महाराज शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा श्रवण के लिए वीतराग स्वामी कल्याणदेव हैलीपैड क्षेत्र में भव्य पंडाल और मंच सज गया है। कथा श्रवण करने के लिए भागवत भक्त शुकतीर्थ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व शांति सेवा चैरिटेबिल ट्रस्ट वृंदावन की ओर से शुकतीर्थ में पहली बार कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज सात से 14 जून तक भागवत कथा करेंगे। शुकदेव आश्रम परिसर क्षेत्र में करीब आठ से दस हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को भव्य पंडाल बनाया गया है। विधि विधान से शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कथा का शुभारंभ होगा। तीर्थ के संत, महात्मा, आचार्य और पुरोहितों की गरिमामयी उपस्थिति में भागवत का पूजन होगा। ट्रस्ट के सदस्य विजय शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा और विपिन वाजपेई ने बताया कि शुकतीर्थ की पावन भूमि पर कथा व्यास को सुनने के लिए देश भर से श्रद्धालु आएंगे। कथा प्रतिदिन साढे़ बारह बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें