फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों का डाटा किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरडी जवानों का डाटा किया तलब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ अर्चना वर्मा ने जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात पीआरडी जवानों की आचार संहिता में नियुक्ति तथा बिना ट्रेनिंग के ही चुनाव ड्यूटी कराने के मामले में पूरा रिकार्ड तलब किया है। इस प्रकरण के उजागर होने के बाद से छुट्टी पर चल रहे जिला युवा कल्याण अधिकारी भी लौट आए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार छुट्टी से आने के बाद वह अपने केबिन में नहीं बैठे। अन्य कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय में बैठे रहे। विभाग ने अपने अनुसार पीआरडी जवानों की सूची तैयार कर ली है। इसमें 1672 पीआरडी जवानों को शामिल किया गया है। उधर, इस सूची को लेकर आपत्तियां दाखिल हो रही हैं। बड़ी संख्या में ऐसे जवान हैं, जो लंबे समय से ड्यूटी कर रहे हैं और मानदेय भी लेते आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। ईद के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को सीडीओ अर्चना वर्मा ने पीआरडी जवानों की सूची और अन्य दस्तावेज तलब कर लिए। इस प्रकरण की जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र और डीडीओ विजय प्रकाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिला युवा कल्याण विभाग में ऐसे लोगों से चुनाव की ड्यूटी कराई है, जो विभाग में तैनात ही नहीं, न उन्हें ट्रेनिंग दी गई। शिकायत होने पर मामले का खुलासा हुआ तो आचार संहिता के दौरान अवैध वसूली कर पीआरडी जवानों की भर्ती करने के भी आरोप लगे। साथ ही जवानों की सूची में भी घालमेल सामने आ रहा है। इस पूरे प्रकरण की जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें