फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना वेस्ट यूपी में चलाएगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

रविवार को रुड़की रोड पर तिरुपति पैलेस में आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिव सेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम जन मानस से जुड़ी समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठोस जनाधार बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में दो चरणों में सदस्यता अभियान चलेगा। शिवसेना केंद्र सरकार का हिस्सा है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण बिल को संसद में लाकर हिंदू हितों के संरक्षण का कार्य करेगी। आगामी पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र में मजबूती से काम किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उप प्रमुख योगेंद्र सिरोही, रविंद्र भारद्वाज संघर्षी, राजकुमार गिरी, सर्वेश राणा, पंकज पाठक, हेमेंद्र चौहान, आरके ओम, तेजस चौहान, रामेश्वर दयाल तुरैहा, वेदप्रकाश यादव, विकास यादव, अमित सोनी, राजेश वर्मा, श्रीपाल राणा, विनोद चौहान, रवि प्रकाश, रूपेश चौहान, पुनील देवल, पप्पू चौधरी, नीरज रोहिला, प्रताप सिंह, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें