फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई इंटर की टॉपर करिश्मा अरोरा को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बता दें कि जानसठ रोड पर तिरुपति अपार्टमेंट निवासी करिश्मा अरोरा पुत्री मनोज अरोरा ने सीबीएसई इंटर की परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया था। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा करिश्मा को डांस में भी महारथ हासिल है। 22 मई को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर से करिश्मा अरोरा को प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना के साथ आमंत्रित किया गया था। प्रधानाचार्या ने बताया कि करिश्मा को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि करिश्मा दिव्यांग बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण देना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने उसकी उपलब्धि को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें