फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटे के संग गंगनहर में छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बेटे के संग गंगनहर में छलांग लगाई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। महिला अपने चार साल के बच्चे को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। साहसी लोगों ने गंगनहर में डूबते हुए बच्चे को सकुशल बचा लिया। हालांकि महिला गंगनहर में डूब गई। पुलिस गोताखोरों को लेकर गंगनहर में महिला को तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार को करीब दो बजे एक महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर गंगनहर के अलकनंदा पुल पर पहुंची। महिला ने गंगनहर के पास ठेली लगाने वाले एक दुकानदार से अपने पति से बातचीत करने के लिए मोबाइल फोन लिया। महिला ने अपने पति से बातचीत करने के लिए फोन किया। कॉल जाने पर पति ने अपना मोबाइल फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला ने दुकानदार को उसका मोबाइल लौटा दिया। महिला पुल पर पहुंची और अपने चार साल के बेटे को गोद में लेकर गंगनहर में कूद गई। गंगनहर पुल के पास ठेली लगाने वाले दुकानदारों ने महिला को कूदते हुए देख लिया था। दुकानदारों ने गंगनहर में कूदकर चार साल के बच्चे को डूबने से बचा लिया, लेकिन महिला पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा गंगनहर पुल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे को अपनी गाड़ी में बैठाया। पुलिस ने ठेली वाले दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने दुकानदार के मोबाइल से वह नंबर लिया, जिस नंबर से उसने अपने पति से बातचीत करने को कहा था। पुलिस ने उस नंबर से उसके पति से बातचीत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाली विवाहिता थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लछेड़ा के रहने वाले पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह की पुत्री है। पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह ने 30 वर्षीय अपनी पुत्री शिवानी की शादी वर्ष 2012 में भोपा के गांव गादला निवासी अनुराग से की थी। पति अनुराग अपनी पत्नी शिवानी और चार साल के पुत्र शिवांश को साथ लेकर किराए के मकान में मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अशोक विहार में रहता है। अनुराग मेरठ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करता है। पति शनिवार की सुबह हॉस्पिटल में नौकरी करने के लिए चला गया था। पत्नी शिवानी अपने चार साल के पुत्र को लेकर गंगनहर पर पहुंची। पुल से उसने अपने चार साल के पुत्र को गोद में लेकर छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी गंगनहर पर पहुंच गए थे। पुलिस गोताखोरों को लेकर विवाहिता को गंगनहर में तलाश करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें