फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कारों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के पास रहने वाले नीरज छाबड़ा पुत्र धनप्रकाश छाबड़ा अपनी पत्नी सुमन छाबड़ा, बहनोई राजू व भतीजा शुभम को अपनी कार में लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे हरिद्वार में घूमने के लिए जा रहा थे। इस दौरान हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर पीछे से तेजी से आ रही होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दंपती सहित चारों लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बाल बाल बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। कार सवार लोग घायलों को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, जहां पर घायलों का उपचार कराया गया। इस हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें