फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध महिला की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर। सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि रिकशा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला के शव की अभी तक कोई शनाख्त नहीं हो सकी है।
बृहस्पतिवार दोपहर 52 वर्षीय महिला इलेक्ट्रॉनिक्स रिक्शा में बैठकर सिखेड़ा से मंसूरपुर आ रही थी। मंसूरपुर गांव से पहले ही ट्रैक्टर ट्रॉली ने रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा पलट गई। रिक्शा में बैठी महिला तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। घायल चालक गुलफाम पुत्र साबिर निवासी मंसूरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेज दिया है। पुलिस ने महिला के शव की शनाख्त कराने के लिए व्हाट्सअप पर फोटो जनपद के समस्त थानों मेें भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें