फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का पीएनबी शाखा पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का पीएनबी शाखा पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक के रवैये के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रबंधक ने 10 दिन के भीतर रुपये जमा करने का लिखित में आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर घंटों बाद धरना समाप्त हो सका। भाकियू नेता स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी के पुत्र मोहित बालियान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैंक पर पहली बार धरना दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहित बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर पीएनबी शाखा पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बैंक पर धरना देना शुरू कर दिया। धरने पर मोहित बालियान ने बताया कि शाखा प्रबंधक उत्तम कुमार बुढ़ाना के पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रहे। उस दौरान बुढ़ाना के गांव वेल्ली गांव निवासी किसान प्रहलाद ने ट्रैक्टर का ऋण चुकता करने के लिए प्रबंधक को 1 लाख 36 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि प्रबंधक ने किसान के इन रुपयों को जमा नहीं किए। इसके बाद प्रबंधक का तबादला छपार में हो गया। इस दौरान बैंक ने किसान पर नोटिस भेज दिया। किसान छपार में प्रबंधक से मिला था। इसके बावजूद प्रबंधक ने किसान के रुपये जमा नहीं कराए। इसके बाद प्रबंधक का मोरना की शाखा में तबादला हो गया। किसान अपने कुछ साथियों को लेकर कुछ दिन पूर्व मोरना में प्रबंधक से मिला था, प्रबंधक ने सोमवार तक रुपये जमा कराने का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद प्रबंधक ने रुपये जमा नहीं कराए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रबंधक किसान के रुपये जमा नहीं करेेंगे, तब तक बैंक पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रबंधक ने लिखित में 10 दिन के भीतर किसान के रुपये जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर मैनपाल प्रधान, सतीश कुमार, धर्मपाल सिंह, विनोद कुमार, अनुज पहलवान, सतेंद्र, विरेंद्र प्रधान, चौधरी नरेंद्र सिंह, संजीव राठी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें