फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन कर संगतों को निहाल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तन कर संगतों को निहाल किया
विज्ञापन

खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड में खालसा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह ने अपने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। ज्ञानी हरभजन सिंह ने वैशाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उन सभी बच्चों, पुरुषों तथा महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो चलाई गई खालसा पंथ की परंपरा को बखूबी गुरुजी के उपदेशों का पालन करते हुए निभा रहे हैं। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार लखवीर सिंह लक्खी, सचिव सतपाल सिंह पाली, गुरमीत सिंह, सर्वजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, हरबंस सलूजा, निक्का आदि मौजूद रहे। अखंड पाठ साहिब की सेवा सरदार अवतार सिंह के परिवार द्वारा निभाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें