फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह की सभा के लिए जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की सभा को सफल बनाएं
विज्ञापन

जानसठ। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ कई गांवों का दौरा कर मंगलवार को होने वाली चौधरी अजित सिंह की सभा को सफल बनाने के लिए गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, नंगला मुबारिक, अखलाकपुरा, तालड़ा, सलारपुर, जानसठ, मेहलकी, गढ़ी, खलवाड़ा आदि गांव का दौराकर ग्रामीणों से सभा में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। मंगलवार को 12 बजे जानसठ फार्म हाउस पानीपत खटीमा राजमार्ग पर चौधरी अजित सिंह कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। दौरे के बाद गठबंधन में शामिल बसपा, सपा व रालोद के कार्यकर्ताओं की बैठक बसपा नेता शारिक फरीदी के आवास पर हुई। बैठक में शाहिद अफरीदी, गढ़ी प्रधान बबलू, अरशद खान, गौरव पंडित, समर पाल, सुभाष चौधरी, अफसर अली, चांद मियां, यासीन, नसीम, तालीम, नुसरत कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें