फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थी रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से कराई गई प्रदर्शनी में प्रदेशभर से सात टीमों को विजेता घोषित किया गया, जिनमें श्रीराम कॉलेज के बीटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र घनिष्ठ गर्ग, शुभम कुमार, जितेंद्र सक्सेना एवं अक्षय सैनी की टीम ने सफलता हासिल की। विजेता टीम को 12 हजार रुपये की वित्तीय राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय नए वैज्ञानिक आविष्कारों व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित करता आ रहा है। जिसमें कालेज के विद्यार्थी सफल रहे। कॉलेज आने पर उनको सम्मानित किया गया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान निदेशक डॉ डीकेपी सिंह, डॉ सम्राट सिंह, पीयूष चौहान, पुष्पेंद्र सैनी, देवेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें