फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने 63 पीलिया रोगियों का किया चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
63 पीलिया रोगियों का किया चेकअप
विज्ञापन

चरथावल। भाकियू के हंगामे के बाद बुधवार को पीलिया प्रभावित इलाके में कैंप लगाकर चिकित्सकों ने 63 मरीजों का चेकअप किया। जिनमें 20 को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। कस्बे के विभिन्न मोहल्ले तगायान मुस्लिम, नूरवाफान, मुर्दापट्टी, तीरग्रान, शेखजागान शर्की आदि में पीलिया से लोग जूझ रहे है। एक पखवाड़े में दो महिलाएं एवं दो युवतियों की पीलिया की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने तीरगरान मोहल्ले में कैंप लगाया। पीलिया से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जिनमें स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा नहीं होने पर 20 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया। 21 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। बुखार के 10 मरीज पाए गए। डॉक्टर आसिफ, डॉ. अतुल कुमार, रामकिरत, धनराज गिरी, आनंद कुमार, देशराज सिंह, गजे सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें