भाजपाइयों ने घर-घर दीप जलाए
खतौली/जानसठ। नगर के मोहल्ला जमना विहार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की कमल ज्योति योजना का शुभारंभ घर घर दीप जलाकर किया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक घर में दीप जलाकर भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रत्येक घर के परिवार के लोगों को जानकारी देना है। उधर, जानसठ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल ज्योति अभियान के अंतर्गत जानसठ मंडल में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थी के घर घर जाकर कमल ज्योति दीपक प्रज्वलित कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडल महामंत्री महेश चंद्र शर्मा, जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विकास गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर जाकर बताया जा रहा है। इस दौरान राजीव गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, खलील अंसारी, शशि कांत राजवंशी, सभासद नीतू गुप्ता, चिराग गोयल, ओम गुप्ता, शोभित सिंघल, आदि मौजूद रहे।