खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खतौली इकाई के कार्यकर्ताओं ने भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मार गिराने पर मिठाइयां बांटी। शिव मूर्ति पर मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया। पंकज राजपूत, माधव गुप्ता, दीपक जैन, अभिषेक राजपूत, नीशू पंडित, प्रशांत, मनन गुप्ता, प्रिंस, विशाल पाल, आशीष भूटानी, अक्षय भुर्जी, आदेश राजपूत, सुनील कुमार, अनुज कुमार, गौरव कुमार, विभाशु शर्मा, शुभम, निखिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।