फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे निशानदेही, जेई से नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ओवरब्रिज के नीचे ठेलियां हटवाने को लेकर सब्जी विक्रेताओं की नगर पालिका जेई के साथ नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी और सीओ ने दो सप्ताह पूर्व पालिका में नगर को जाम से मुक्त करने के लिए बैठक की थी। बैठक में जानसठ, बुढ़ाना तिराहा और घंटाघर पर लगने वाली ठेली वालों को भी बुलाया था। एसडीएम और सीओ ने ठेली वालों को स्पष्ट कहा था कि अब उनकी ठेलियां व फड़ रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे लगेंगे। बुधवार को नगरपालिका जेई सुरेंद्र पाल अपने साथ नगर पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर ओवरब्रिज के नीचे ठेलियां व फड़ लगाने को लेकर निशानदेही करने पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद सब्जियों की ठेलियों को जेई को हटाने को कहा। जिसको लेकर सब्जी विक्रेताओं की जेई के साथ नोकझोंक हो गई। हंगामा होने पर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जेई ने सब्जी विक्रेताओं को भी ठेली लगाने के लिए जगह देने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद जेई ने कर्मचारियों को साथ लेकर जगह की निशानदेही की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें