फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहे पर लगेगा सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर तिराहे पर लगेगा सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। शहर के जीआईसी मैदान के बाद अब जनपद का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज छपार के रामपुर तिराहे पर फहराया जाएगा।
पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल द्वारा छपार के रामपुर तिराहे पर 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की योजना तैयार की है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रध्वज लगाए जाने के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास योग गुरु स्वामी कर्मवीर ने किया। योगी कर्मवीर ने कहा कि देश में सबसे पहले सुभाषचंद्र बोस ने काला पानी कहे जाने वाले अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर तिरंगा फहराया था। विधायक ऊंटवाल ने कहा कि रामपुर तिराहे पर लगने वाला राष्ट्रध्वज हरियाणा व उत्तराखंड को आकर्षित करने का काम करेगा। उन्होंने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के खादर में आने वाले 25 गांवों में 111 करोड़ की लागत से बांध मंजूर कराया है। वहीं, पुरकाजी में रोडवेज अड्डे का विस्तारीकरण और रोहाना में पिलर वाले पुल को भी उन्होंने मंजूर कराया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोहनबीर सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी व शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी विचार व्यक्त किए। यशपाल पंवार, भाजपा महामंत्री पंकज त्यागी, प्रधान नरपत सिंह, इनामुलहक, जुबेर, यतेंद्र त्यागी, लेखराम, अरविंद त्यागी, भोला सिंह, सुक्कड़ सिंह, ऋषिपाल, मेनपाल सिंह, राजकुमार त्यागी, विष्णुदत्त, विजयपाल मौजूद रहे।

शहर में लगा है 131 फीट ऊंचा तिरंगा
मुजफ्फरनगर। तीन माह पहले शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 131 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के सहयोग से लगे जनपद के अब तक के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृृति ईरानी ने दो अक्तूबर को किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशद्रोहियों के पीछे लगा देंगे बम
छपार। रामपुर तिराहे पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने देशद्रोहियों को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बॉर्डर पर मौजूद सैनिकों से भी गोलियों का हिसाब लेते थे, ऐसे लोग देशद्रोही हैं। जो लोग देश से प्यार नहीं करते, वे या तो देश छोड़कर चले जाएं या फिर समुद्र में डूबकर मर जाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें संबंधित मंत्रालय दे दिया जाए तो ऐसे देशद्रोहियों के पीछे बम लगाकर फुड़वा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें