फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला समिति ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इंदिरा कालोनी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पुरोहित सत्यव्रत आर्य ने यज्ञ किया। समिति अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह के अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति थी। उसी के बल पर वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। अपने जीवन काल में अनेक आंदोलन किए, राजनीति के हर पहलु से गुजरे, लेकिन कभी धैर्य नहीं छोड़ा। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंह धीमान ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। नरेश कुमार विश्वकर्मा, बिजेंद्र धीमान, सुलक्खन सिंह नामधारी, जनार्दन विश्वकर्मा, सेवाराम धीमान, सुनील धीमान, सतेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र श्रंगी, हरविंदर सिंह, अश्वनी धीमान, प्रमोद धीमान, आनंद धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें