किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह का भावपूर्ण स्मरण
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर/भोपा/भौराकलां। किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की 116वीं जयंती देहात क्षेत्र में मनाई गई। रालोद व भाजपा नेताओं के साथ ही ग्रामीणों व किसान नेताओं ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ ही हवन-यज्ञ किए। चौधरी चरणसिंह के जीवन आदर्शों पर चलने के भी संकल्प लिए गए।
भौराकलां में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने चौधरी चरणसिंह के जन्मोत्सव पर किसान भवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरणसिंह सच्चे किसान हितैषी थे। लाटियान खाप के मुखिया चौधरी विरेंद्र सिंह, भाकियू मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान, सुनील, लोकेश, अरविंद, रामदास, अनुज और रोहित मौजूद रहे।
शाहपुर में रालोद कार्यकर्ताओं ने मेन चौक स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह व पूर्व विधयक राजपाल बालियान ने पूर्व प्रधानमंत्री को किसान मसीहा बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, रणवीर सिंह आर्य, राजीव बालियान, अनुज बालियान, जितेंद्र बालियान व इदरीश पहलवान मौजूद रहे। भाजपा विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभासद उमेश गोयल, शाहनवाज कुरैशी, सभासद पति मनोज सैनी, संजय सौदाई, मनोज सैनी व श्यामपाल कश्यप मौजूद रहे। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में यज्ञ किया गया। डॉ सत्यवीर आर्य, ब्रह्मपाल सिंह किंकर, डॉ अनुज अग्रवाल, रणवीर सिंह आर्य, सुरेंद्र सिंह व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
वहीं, भोपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता इंटर कॉलेज में चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ वीरपाल निर्वाल, गंगा सेवा समिति के महकार सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजबीर सिंह के साथ ही प्रधान प्रकाशवीर, गुरदास वालिया, रविंद्र, नीरज बालियान व आशीष निर्वाल मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार शाम को जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, उपप्रधानाचार्य मानपाल सिंह, कैप्टन रमन सिंह, कैप्टन अरविंद कुमार सिवाच, रविंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार व संजीव कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या राजेश सिवाच, सुरेखा, अंजू राठी, प्रियंका, अनीता जैन व कोमल मौजूद रहीं।